Gujaratखेल

जामनगर राजघराने के अगले वारिस होंगे पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा, तत्कालीन जाम साहब का ऐलान

Ajay Jadeja : गुजरात के जामनगर के राजपरिवार के तत्कालीन जाम साहब शत्रुशल्य सिंह महाराज ने ऐतिहासिक निर्णय लेते पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को अगला उत्तराधिकारी चुना है। अजय जडेजा इससे पहले भारतीय क्रिकेटर की रूप में ख्याति हासिल कर चुके हैं। अजय जडेजा गुजरात के जमानगर राजघराने से हैं। जाम साहब शत्रुशल्यसिंहजी ने एक प्रेस रिलीज कर इसकी जानकारी दी है। 

https://twitter.com/AHindinews/status/1844945875602133168

शानदार रहा टीम इंडिया में करियर

भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय का टीम इंडिया के लिए करियर शानदार रहा। हालांकि, फिक्सिंग कांड के बाद वह मैदान पर भारत के लिए फिर नहीं उतर पाए। कोर्ट से जडेजा को फिक्सिंग मामले में क्लीन चिट मिल गई, लेकिन करियर पर एक दाग लग ही गया। जडेजा का पूरा नाम अजय सिंह जडेजा है। उनके पिता दौलत सिंह जी जडेजा शाही परिवार से आते थे और जामनगर से तीन बार सांसद रहे थे। यही कारण है कि जडेजा को पूर्वजों से भी संपत्ति मिली।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के रहे मेंटर

हाल ही वह टी20 विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ मेंटर के रूप में जुड़े थे। उनके मार्गदर्शन में अफगानिस्तान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। जडेजा अपनी सेवाओं के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कोई फीस भी नहीं ली थी। इस दरियादिली के लिए उनकी काफी सराहना हुई थी।

ये भी पढ़ें : इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज, प्लेइंग इलेवन में हो सकता बदलाव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button