IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के मौजूदा प्रदर्शन की बात करें तो इस सीजन में काफी अंतर देखने को मिला है।
राजस्थान रॉयल्स का शानदार प्रदर्शन
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं। टीम ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिनमें केवल एक ही मैच में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी 4 मुकाबले जीत लिए हैं, जिससे टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है।
हैदराबाद ने 12 और राजस्थान ने 9 जीते मैच
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 और राजस्थान रॉयल्स ने 9 मैच जीते हैं। हैदराबाद के घरेलू मैदान पर दोनों टीमों के बीच खेले गए 6 मुकाबलों में SRH का दबदबा रहा है, जहां उसने 5 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान सिर्फ एक बार ही जीत सका है।
15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी
इस मुकाबले में फैंस की नजरें खासतौर पर दो खिलाड़ियों पर रहेंगी—सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा और राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी। दोनों खिलाड़ी इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और उम्मीद की जा रही है कि उनके प्रदर्शन से मैच का रुख तय हो सकता है। बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाने वाली इस पिच पर एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 19,810 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









