जींद में AAP की तिरंगा यात्रा आज, कुछ देर में पहुंचेंगे सीएम केजरीवाल और CM मान

Share

हरियाणा के जींद में आज आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाएगी। तिरंगा यात्रा में करीब एक किलोमीटर तक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यकर्ताओं के साथ पैदल सफर तय करेंगे।

पहले इस कार्यक्रम का नाम रोड शो दिया गया था, लेकिन अब इसे तिरंगा यात्रा नाम दिया गया है। जींद के कुंदन सिनेमा से लेकर एसडी स्कूल तक यात्रा निकाली जाएगी।

प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदू जींद

आप पार्टी ने हरियाणा में अपने आगाज के लिए प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदू कहे जाने वाले जींद को यात्रा के लिए चुना है। दिल्ली व पंजाब के बाद हरियाणा में भी आप पार्टी दिल्ली मॉडल के दम पर सरकार बनाने के प्रयास में हैं। क्योंकि दिल्ली और पंजाब के मध्य में हरियाणा आता है और दोनों ही जगह आम आदमी पार्टी की सरकार है।

ऐसे में पार्टी ने हरियाणा में वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जींद को चुना है। दिल्ली और पंजाब से उठने वाली हर आवाज हरियाणा तक पहुंचती है। जिसका फायदा हरियाणा में आम आदमी पार्टी भुनाने की पूरी कोशिश करेगी। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल का गृह राज्य भी हरियाणा है।

हरियाणा में अब तक लड़े 2 चुनाव

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने अब तक दो चुनाव लड़े हैं। 2022 में हुए निकाय चुनाव से पार्टी ने हरियाणा में शुरुआत की थी। इस चुनाव में पार्टी को मात्र 10.96 प्रतिशत मत ही मिले थे। वहीं दूसरा चुनाव हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव हैं। इस चुनाव में आप ने अच्छा प्रदर्शन किया और 13 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए।

ये भी पढ़ें: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ 11 जून को AAP की महारैली, आज से डोर टू डोर कैंपेन शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *