Aaj Ka Rashifal 10 October 2022: कर्क राशि वालों का आज जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 October 2022:
मेष राशि:
परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।

वृषभ राशि:
आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि:
नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

कर्क राशि:
खर्चों की बढ़ोतरी से मन चिंतित रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

सिंह राशि:
नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर रहना भी पड़ सकता है। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि:
परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी कारोबारी मित्र से भेंट हो सकती है।

तुला राशि:
जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सावधानी बरतें। मित्र का सहयोग मिल सकता है।

धनु राशि:
शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। माता का सानिध्य मिल सकता है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें।

वृश्चिक राशि:
नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से भवन या सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि:
कारोबार में वृद्धि हो सकती है, परन्तु कुछ कठिनाइयां अभी बनी रहेंगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि:
नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि:
धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। कारोबार का विस्तार होगा।
