Viral News : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक लग्जरी कार द्वारा खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लैंबॉर्गिनी हुराकन को सड़कों पर तेज रफ्तार में ड्रिफ्टिंग करते हुए देखा गया. घटना के सामने आते ही बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया है.
जांच में सामने आया है कि यह कार पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय के निवास से जुड़ी हुई बताई जा रही है. पुलिस ने रिकी राय को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पया है कि घटना के समय कार कौन चला रहा था और इसकी वास्तविक मालिकाना स्थिति क्या है. फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है.
तेज रफ्तार में खतरनाक स्टंट
जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 2 बजे से 3 बजे के बीच अनिल कुंबले सर्कल पर हुई. इस वायरल वीडियो में देखा गया कि कार चालक ने सड़क के बीचोंबीच तेज रफ्तार से कार को गोल-गोल घुमाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा है. इससे वहां मौजूद लोगों की जान के लिए खतरा पैदा हो गया.
वायरल वीडियो में यह भी देखा गया कि कार में बैठे कुछ लोग सनरूफ से बाहर निकलकर चिल्ला रहे थे, जिससे और खतरनाक स्थिति बन गई. पुलिस का कहना है कि इस तरह की लापरवाही सार्वजनिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है और इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
वहीं, इस मामले में पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और लोगों की जान को खतरे में डालने से जुड़ी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है. साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए भी जांच तेज कर दी गई है.
बेंगलुरु पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि सड़कों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और लोगों की आम लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें – आप मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया सांसद संजय सिंह का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









