Uttar Pradeshराजनीति

डोर-टू-डोर जाकर माफी मांगें अखिलेश, तब भी जनता माफ नहीं करेगी- पंकज चौधरी

UP Politics : उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें डोर-टू-डोर जाकर जनता से माफी मांगनी चाहिए, लेकिन इसके बावजूद लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि रथयात्रा और नारों से सपा के पुराने कारनामे नहीं छिपेंगे। प्रदेश की जनता अब सपा के अहंकार और नाकामियों का हिसाब मांग रही है।

UP Politics : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव डोर-टू-डोर जाकर माफी भी मांग लें, तब भी जनता सपा सरकार के पुराने कारनामों को माफ नहीं करेगी।

जनता के साथ किए गए अन्याय के लिए जवाब

रथयात्रा निकालने, नारे लगाने और रोड शो करने से सपा अपने शासनकाल के कारनामों से जनता का ध्यान नहीं भटका सकती। अखिलेश यादव को राजनीतिक दिखावे के बजाय अपने शासनकाल में हुई घटनाओं और जनता के साथ किए गए अन्याय के लिए जवाब देना चाहिए।

प्रदेश की जनता उस दौर को भूली नहीं है

उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में अपराधियों और गुंडों के डर से माताओं-बहनों को अपने ही घरों में कैद रहने के लिए मजबूर होना पड़ा था। महिलाओं ने भय के माहौल में अपने सपनों और आकांक्षाओं को दबाया था। प्रदेश की जनता उस दौर को भूली नहीं है।

शासनकाल की जवाबदेही खत्म नहीं हो जाती

चौधरी कहा कि गाजियाबाद से गोरखपुर तक कितनी भी शोबाजी कर ली जाए, कितने भी नारे लगा लिए जाएं और वैनिटी वैन पर सवार होकर कितने भी चक्कर लगा लिए जाएं, इससे सपा के प्रति जनता का नजरिया नहीं बदलने वाला। राजनीतिक यात्राओं और आयोजनों से शासनकाल की जवाबदेही खत्म नहीं हो जाती।

अपराधियों को संरक्षण देने की परंपरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश सपा के अहंकार, परिवारवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और नाकामियों का पूरा हिसाब जानता है। जातिवादी राजनीति को बढ़ावा देना, अपराधियों को संरक्षण देने की परंपरा और विकास के नाम पर खोखले दावे करना सपा की राजनीति के वे पहलू हैं, जिन्हें प्रदेश की जनता आज भी याद रखती है।

आयोजन करने से नहीं बदल जाता रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि राजनीतिक यात्राएं निकालने से सपा अपने पुराने शासनकाल के सवालों से बच नहीं सकती। जनता को नारों और मंचों से ज्यादा सुरक्षा, सम्मान और विकास से जुड़े सवालों के जवाब चाहिए। अखिलेश को यह समझना होगा कि केवल राजनीतिक आयोजन करने से पुराना रिकॉर्ड नहीं बदल जाता।

सपा का अतीत और राजनीतिक आचरण

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सब देख रही है और सपा के राजनीतिक दिखावे तथा उसके शासनकाल के कारनामों के बीच अंतर भी समझती है। जनता के सामने सपा का अतीत और उसका राजनीतिक आचरण दोनों मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- 14 कोसी परिक्रमा के लिए अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, योगी सरकार के खास इंतजाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button