Punjab News : पंजाब के बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) द्वारा भर्ती और कौशल विकास के लिए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ राज्य के नौजवानों के तकनीकी कौशल को निखारना है.
इस संबंध में और विवरण साझा करते हुए बिजली मंत्री ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. अपने प्रशासनिक कार्यकलापों को मजबूत करने और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार लाने के लिए क्लर्कों के 450 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा, उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों तथा कायदों के अनुसार पूरी की जाएगी.
रोजगार के अवसर होंगे बेहतर
तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आगे बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अपने ‘अपरेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के तहत ‘लाइनमैन ट्रेड’ में 2500 अपरेंटिसों को कौशल तराशने का अवसर दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उम्मीदवारों को बिजली क्षेत्र में उद्योग-आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुभव प्रदान करेगा, जिससे न केवल उन्हें आवश्यक तकनीकी अनुभव मिलेगा बल्कि भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए भी रास्ता साफ होगा.
क्लर्क भर्ती से PSPCL की सेवाओं को मिलेगी मजबूती
बिजली मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, पंजाब सरकार कौशल विकास पहलों के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर पैदा करने और नौजवानों को सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने आगे कहा कि जहां क्लर्कों की भर्ती से पी.एस.पी.सी.एल. के प्रशासनिक और उपभोक्ता सेवाओं संबंधी कार्यों को मजबूती मिलेगी वहीं अपरेंटिसशिप कार्यक्रम बिजली क्षेत्र के लिए एक कुशल तकनीकी स्टाफ भी विकसित करेगा.
नौजवान सशक्तिकरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि ये पहलें रोजगार की संभावनाओं को बेहतर बनाने और पंजाब के सामाजिक-आर्थिक ढांचे को और बेहतर बनाने में बहुमूल्य योगदान देंगी.
ये भी पढ़ें- CM योगी ने पद्मश्री रमेश बाबा को दी श्रद्धांजलि, 12 यूनिट के फ्री डायलिसिस केंद्र का भी किया शुभारंभ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









