लाइफ़स्टाइल

समय रैना ने कैमरे पर उड़ाया गोविंदा का मजाक, सुनकर चौंके भांजे कृष्णा अभिषेक, बोले- वो गोली चला देंगे

Samay Raina : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्तों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब कॉमेडियन समय रैना ने भी चुटकी ली है. समय ने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के सामने ऐसा मजाक किया कि वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे, उन्होंने न सिर्फ गोविंदा और कृष्णा के पारिवारिक रिश्तों पर तंज कसा, बल्कि कपिल शर्मा के शो को लेकर भी मजेदार टिप्पणी की.

दरअसल, हाल ही में कृष्णा अभिषेक, आशीष सोलंकी, बलराज घई और हुमा कुरैशी समय रैना के शो में मेहमान बनकर पहुंचे थे. पैनल का स्वागत करते हुए समय ने कहा कि आज का पैनल पूरी तरह इंडस्ट्री की सपोर्टिंग कास्ट से बना है. इसके बाद कृष्णा की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कपिल शर्मा के शो पर तंज कसा और पूछा, ”कृष्णा भाई, इस बार बिना स्क्रिप्ट के कैसा महसूस हो रहा है?”

गोविंदा को लेकर समय का मजेदार कमेंट

समय रैना यहीं नहीं रुके, उन्होंने गोविंदा और कृष्णा के रिश्ते पर चुटकी लेते हुए कहा कि पहले कृष्णा को गोविंदा के भांजे के तौर पर जाना जाता था, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि गोविंदा कह रहे होंगे- ”मैं कृष्णा अभिषेक का मामा हूं.” समय का यह कमेंट सुनकर पूरा पैनल ठहाके लगाने लगा.

कृष्णा ने भी दिया मजेदार जवाब

समय की बात पर कृष्णा ने अपने पारिवारिक विवाद की ओर इशारा करते हुए कहा, ”प्लीज मुझे यह सब मत दिखाओ. इतने समय बाद तो हमारी सुलह हुई है.” इसके बाद उन्होंने मजाक में समय को गोविंदा के बारे में कुछ भी कहने से बचने की सलाह दी और कहा कि अगर उनके मामा यहां आ गए तो उन्हें पैरों में गिरकर माफी मांगनी पड़ेगी.

इस पर आशीष सोलंकी ने गोविंदा के पुराने हादसे का जिक्र किया.आपको बता दें कि अक्टूबर 2024 में गोविंदा ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से खुद के बाएं पैर में गोली मार ली थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ये भी पढ़ें- सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- छठ पूजा में भेदभाव देखने वाले विपक्षी नेता समाज और संस्कृति के दुश्मन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button