धर्म

छठ पूजा की तैयारी में न हो कोई चूक, संध्या अर्घ्य के लिए पहले से जुटा लें ये जरूरी सामग्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

Chhath Puja 2026 : छठ महापर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. यह पर्व भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर 2026 से हुई है. आज यानी 15 नवंबर को छठ पूजा का तीसरा दिन है. इस दिन व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. इसे संध्या अर्घ्य या पहला अर्घ्य कहा जाता है.

इस खास अवसर पर व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की लंबी उम्र के लिए सूर्यदेव और छठी मैया से प्रार्थना करते हैं. छठ पूजा में फल, फूल और पारंपरिक प्रसाद का विशेष महत्व होता है. ऐसे में संध्या अर्घ्य की तैयारी करते समय पूजा की सभी जरूरी सामग्री पहले से जुटा लेना चाहिए, ताकि पूजा के दौरान किसी चीज की कमी न रहे.

छठ पूजा के लिए जरूरी सामग्री की पूरी लिस्ट

  • बांस या पीतल का सूप।
  • बांस की बड़ी टोकरियां और दउरा।
  • पूजा की थाली, गिलास, कटोरी और चम्मच।
  • तांबे का लोटा या घड़ा।
  • दूध और साफ पानी।
  • दीपक और घी या तेल।
  • ठेकुआ, खाजा और अन्य मिठाइयां।
  • नई साड़ी।
  • गन्ना और गन्ने के पत्ते।
  • शकरकंद और मूली।
  • केला, अनानास और बड़ा नींबू।
  • पान और सुपारी।
  • अदरक और कच्ची हल्दी।
  • पानी वाला नारियल।
  • अन्य मौसमी फल और पूजा का प्रसाद।

सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान

संध्या अर्घ्य के लिए सबसे पहले बांस के सूप और टोकरी में पूजा की सभी सामग्री अच्छी तरह सजा लें. इसमें ठेकुआ, मौसमी फल, सब्जियां, नारियल और अन्य प्रसाद रखें. सूर्यदेव को अर्घ्य देने से पहले सूप में दीपक जलाएं. इसके बाद व्रती पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को जल और दूध अर्पित करें. इस दौरान सूर्यदेव और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करें.

संध्या अर्घ्य के समय बोलें ये मंत्र

छठ पूजा के दौरान सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय इस मंत्र का जाप किया जाता है.

ॐ एहि सूर्यदेव सहस्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहाणार्घ्य दिवाकर॥

सूर्यदेव के अन्य मंत्र:

  • ॐ सूर्याय नमः।
  • ॐ आदित्याय नमः।
  • ॐ नमो भास्कराय नमः।
  • अर्घ्य समर्पयामि॥

छठ महापर्व में संध्या अर्घ्य का विशेष महत्व है. इसलिए पूजा की सामग्री और विधि का ध्यान रखते हुए श्रद्धा के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करें.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में फिर 21 जिलों में आगजनी और बम धमाके, शेख हसीना की वापसी के ऐलान पर मचा बवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button