Punjab

पंजाब में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन और टिपर जब्त, मामला दर्ज

Punjab Illegal Mining : पंजाब में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए गांव रसूलपुर में अवैध खनन के लिए इस्तेमाल की जा रही पोकलेन मशीन और टिपर को जब्त किया है। मामले में परचा दर्ज किया गया है। कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में शामिल तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Punjab Illegal Mining : पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज कहा कि खनन विभाग द्वारा अवैध खनन गतिविधियों को रोकने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर निरंतर छापे मारे जा रहे हैं।

संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि इसी मुहिम के तहत खनन विभाग की टीम द्वारा आज सुबह लुधियाना ज़िले के गांव रसूलपुर में गश्त के दौरान अवैध खनन गतिविधि के लिए इस्तेमाल की जा रही एक पोकलेन मशीन और एक टिपर को मौके पर काबू किया गया। विभागीय टीम ने तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए पोकलेन मशीन और टिपर को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा थाना लाढोवाल में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत एफ.आई.आर. नंबर-200 दर्ज की गई है।

गश्त, चेकिंग और की जा रही निगरानी

बरिंदर कुमार गोयल ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमों का उल्लंघन करके खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि खनन विभाग द्वारा इलाके में लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी की जा रही है और अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह मुहिम भविष्य में भी पूरी सख़्ती से जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा की तैयारी तेज, 200 शटल बसें, 20 क्लिनिक और पुलिस सहायता केंद्र होंगे स्थापित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button