Political News : महाराष्ट्र की राजनीति में समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. पिछले काफी दिनों से नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) शरद पवार गुट और NCP अजीत पवार गुट में विलय को लेकर चर्चा जमीन पर उतरती दिख रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को दिल्ली में सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच संसद भवन में मुलाकात हुई. माना जा रहा है दोनों नेताओं के बीच विलय को विस्तार से चर्चा हुई.
इस बातचीत के बाद माना जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच जमी बर्फ पिघल सकती है.लेकिन कब तक और क्या स्वरुप होगा ? इसको लेकर अभी कोई नेता खुलकर नहीं बोल रहा.
बताया जा रहा है कि सुप्रिया सुले से मुलाकात के बाद प्रफुल्ल पटेल की मुलाक़ात NCP शरद पवार गुट के अन्य नेता सुनील तटकरे से भी हुई. दोनों नेताओं की बैठक प्रफुल्ल पटेल के आवास पर हुई. करीब 45 मिनट तक चली इस मुलाकात में पार्टी के विलय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.
क्या है विलय की संभावना?
आपको बता दें कि NCP में 2023 में हुए विभाजन के बाद दोनों गुट अलग-अलग रास्ते पर चल रहे हैं. अजित पवार गुट महाराष्ट्र सरकार में शामिल है, जबकि शरद पवार गुट विपक्ष में है. दिल्ली में हुई इन बैठकों से लगता है कि दोनों पक्ष एक बार फिर एकजुट होने की संभावना तलाश रहे हैं. लेकिन इस विलय में सबसे बड़ा सवाल है कि शरद पवार क्या बीजेपी के साथ सरकार में जाएंगे या फिर इंडिया गठबंधन में रहेंगे अगर ऐसा हुआ तो महाराष्ट्र की राजनीति में असर देखने को मिलेगा.
उधर NCP के विलय को लेकर पिछले दिनों सुप्रिया सुले इस सवाल को टाल चुकी हैं, उनके मुताबिक अजीत पवार के समय दोनों गुटों में सहमति बन रही थी. अब उनके बाद ऐसा कुछ भी नहीं है. जबकि NCP के कुछ नेताओं ने बीजेपी के साथ भी जाने से इंकार किया है. फिलहाल अगले कुछ दिन महाराष्ट्र की राजनीति उथल-पुथल भरी देखने को मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ : न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









