विदेश

नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, 4.9 रही तीव्रता

Nepal Earthquake : नेपाल में गुरुवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती हिल गई. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 दर्ज की गई. भूकंप सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर आया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसका केंद्र जमीन से 73 किलोमीटर की गहराई में था. सुबह के वक्त आए इन झटकों के बाद फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

भूकंप का केंद्र नेपाल में 27.671 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.987 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. इसकी गहराई 73 किलोमीटर दर्ज की गई. फिलहाल संबंधित क्षेत्रों में नुकसान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.

इससे पहले 1 नवंबर को जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई थी. हालांकि, राहत की बात यह रही कि उस घटना में किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई थी.

क्यों आते हैं भूकंप?

बता दें कि धरती के अंदर होने वाली हलचल ही भूकंप की मुख्य वजह है. पृथ्वी की ऊपरी परत कई बड़ी और छोटी टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी हुई है. ये प्लेटें लगातार बेहद धीमी गति से खिसकती रहती हैं. जब दो प्लेटें आपस में टकराती हैं या एक-दूसरे के संपर्क में आकर रगड़ खाती हैं, तो उनके बीच दबाव और ऊर्जा जमा होने लगती है. दबाव बढ़ने पर जब यह ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है, तो धरती में कंपन होने लगता है. इसी को भूकंप कहा जाता है.

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर मापी जाती है. आमतौर पर 7.0 या इससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप खतरनाक माने जाते हैं. वहीं, 4.5 या इससे अधिक तीव्रता के झटके इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. दूसरी ओर, 2.0 या इससे कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो भूकंप कहा जाता है, जिन्हें कई बार लोग महसूस भी नहीं कर पाते.

ये भी पढ़ें- Milk Price Hike : दिल्ली-NCR में महंगा हुआ दूध, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें, जानिए नए रेट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button