Punjab News : ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 294वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में पहचाने और मैप किए गए 406 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसकी शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी. राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के सहयोग से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.
294वें दिन पुलिस टीमों ने 87 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से नौ हथियार बरामद हुए. इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 83,529 हो गई है.
दो भगोड़े अपराधी गिरफ्तार
इसके अलावा 69 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान दो भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.
आम लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं. इसके साथ ही अपराधों या आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी सूचना दी जा सकती है.
ये भी पढ़ें- पंजाब में पराली जलाने के मामलों में 95% कमी, अमन अरोड़ा ने BJP को घेरा, कहा- 20 मिनट में दिल्ली कैसे पहुंचता है धुआं?
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








