Uttar Pradesh

UP MLC चुनाव के विजयी सपा उम्मीदवारों का सम्मान करेंगे अखिलेश यादव, क्षेत्रों में जाने की कही बात

UP News : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के नतीजों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के विजयी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे जीत के बाद कोई विजय जुलूस न निकालें, उन्होंने कहा कि जीत की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाई जाए और शांति बनाए रखी जाए.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सभी विजयी उम्मीदवारों और उनके साथियों को जीत की बधाई, उन्होंने कहा कि कोई हो-हल्ला या जुलूस नहीं होना चाहिए, जिससे भाजपा के लोग उनके बीच घुसकर माहौल बिगाड़ सकें और सपा पर हुड़दंग करने का आरोप लगा सकें, उन्होंने कहा कि पार्टी को हर तरह के षड्यंत्र और झूठे आरोपों से बचना है, क्योंकि सामने विधानसभा चुनाव है.

अखिलेश यादव विजयी MLC का करेंगे सम्मान

सपा प्रमुख ने कहा कि वह सभी विजयी एमएलसी का अभिनंदन स्वयं करेंगे. संभव हुआ तो उनके क्षेत्रों में जाकर सम्मान करेंगे. उन्होंने विजयी उम्मीदवारों से उन कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सूची तैयार करने को भी कहा, जिन्होंने चुनाव में उनका समर्थन और सहयोग किया है. अखिलेश ने इन सभी लोगों को सम्मानित करने की बात कही.

आकाश अग्रवाल ने बूथ कैप्चरिंग के लगाए आरोप

इस बीच आगरा शिक्षक एमएलसी सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की, उन्होंने मतगणना के दौरान मारपीट और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए. आकाश अग्रवाल ने कहा कि उनके शिक्षक साथियों को परेशान किया गया और डराया-धमकाया गया, उन्होंने कहा कि यह उनके लिए पीड़ादायक था.

आकाश अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की छवि आतंकवादियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाली सरकार की थी, लेकिन साथियों को डराने-धमकाने और बूथ कैप्चरिंग देखने के बाद उनकी यह छवि टूट गई, उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए कहा कि वह सभी समाजों के लिए काम करते हैं.

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu की जेल से 17 कैदी फरार, पुलिसकर्मियों पर हमला, 4 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button