राष्ट्रीय

PM Modi पर खरगे के ‘बाप’ वाले बयान से सपा ने बनाई दूरी, रामगोपाल बोले- भाषा पर संयम जरूरी

Political News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज हो गया है. अब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने भी खरगे के बयान से असहमति जताते हुए राजनीति में भाषा की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी है. उनके बयान के बाद इस मुद्दे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के रुख को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

रामगोपाल यादव से जब खरगे की टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री के पिता के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए था, उन्होंने कहा कि राजनीति में शब्दों का चयन सोच-समझकर करना जरूरी है. अगर बड़े नेता ही इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेंगे, तो छोटे नेताओं से संयम की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

सपा नेता ने खरगे की भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि कांग्रेस अध्यक्ष किस तरह के शब्दों का प्रयोग करने लगे हैं. उनके इस बयान को कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी से समाजवादी पार्टी की असहमति के तौर पर देखा जा रहा है.

पटना के कार्यक्रम से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर टिप्पणी की थी. इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई. भाजपा नेताओं ने अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन कर खरगे से जवाब मांगा. इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें- महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button