UP News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए जनरेशन जेड यानी Gen Z के बीच चर्चित नारों के अंदाज में बयान दिया. लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, “एक कचौड़ी दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा.” अखिलेश के इस बयान के बाद यह चर्चा में आ गया.
अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में Gen Z और PDA मिलकर बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे, उन्होंने दिल्ली में सुनाई देने वाले ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ वाले नारे का जिक्र करते हुए इसे बीजेपी पर निशाना साधने के लिए इस्तेमाल किया.
सपा प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Gen Z सम्मेलन को लेकर भी टिप्पणी की, उन्होंने कहा कि सपा ने पहले ‘भजन जैमिंग’ की बात कही थी और किसी ने उसे सुनकर कार्यक्रम कर दिया. अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी जल्द ही युवाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगी और पार्टी के घोषणापत्र में युवाओं के लिए कई बातें शामिल होंगी.
राज्यसभा चुनाव को लेकर विधायकों से अपील
राज्यसभा चुनाव के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के विधायकों से सपा के तीसरे प्रत्याशी को जिताने की अपील की, उन्होंने कहा कि जो लोग बीजेपी को हराना चाहते हैं, वे आगे आ सकते हैं और सपा सभी का स्वागत करेगी. अखिलेश ने दावा किया कि कुछ विधायक पहले से उनके संपर्क में हैं और सपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के लिए तैयार हैं.
ब्रजेश पाठक के ई-रिक्शा वाले बयान पर पलटवार
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय ई-रिक्शा चलाने की सलाह वाले बयान पर भी अखिलेश यादव ने तंज कसा, उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम को ई-रिक्शा बुक करना चाहिए.
अखिलेश ने अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर भी ब्रजेश पाठक पर निशाना साधा और कहा कि अस्पतालों को ही इलाज की जरूरत है, उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में PDA और जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी.
ये भी पढ़ें- कुशीनगर में बाढ़ राहत को युद्धस्तर पर किया गया सक्रिय, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, योगी सरकार का राहत अभियान तेज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









