राष्ट्रीय

‘भारतीय कैप्टन को सलाम’, 174 यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट के लिए बोले नेतन्याहू

Indian Pilot : दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान में चाकूबाजी की घटना हो गई. इस दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार बुरी तरह घायल हो गए. गंभीर चोट लगने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और यात्रियों की जान बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया. उनकी बहादुरी की इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की है.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम किया, उन्होंने कहा कि चाकू से गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी भारतीय पायलट ने हिम्मत नहीं छोड़ी और हमलावर का मुकाबला किया, उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और क्रू के सदस्यों को हमलावर पर काबू पाने में मदद मिली.

नेतन्याहू के मुताबिक, पायलट की इस बहादुरी से विमान में सवार इजरायली नागरिकों समेत 174 लोगों की जान बचाने में मदद मिली, उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छार को सच्चा हीरो बताया और उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की.

तबूक के अस्पताल में भर्ती हैं स्मित मच्छार

हमले में घायल भारतीय पायलट को सऊदी अरब के तबूक शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है. दूतावास ने कहा कि उनके स्वास्थ्य को लेकर पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. साथ ही भारतीय अधिकारी उनके परिवार के लगातार संपर्क में हैं और सऊदी अधिकारियों से उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं.

यात्रियों ने भी दिखाई हिम्मत

फ्लाइट में हुई इस घटना के बाद इजरायल के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत डेनी डेनन ने भी विमान में सवार इजरायली यात्रियों की बहादुरी की तारीफ की, उन्होंने कहा कि संकट के समय यात्रियों ने असाधारण साहस और सूझबूझ दिखाई, उन्होंने हालात को संभालने और लोगों की जान बचाने में मदद की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय पायलट की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि देश को स्मित मच्छार पर गर्व है. घटना के बाद फ्लाइट की सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई गई, जबकि घायल पायलट को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें- कुशीनगर में बाढ़ राहत को युद्धस्तर पर किया गया सक्रिय, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, योगी सरकार का राहत अभियान तेज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button