CM Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हाल के दिनों में हुई अत्यधिक बारिश से हुए नुकसान को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली, उन्होंने गोरखपुर में शासन और प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से हुई जनहानि के मामलों में पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराया जाए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर बारिश के कारण नुकसान हुआ है, वहां प्रशासन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित लोगों की मदद करे.
गिरे मकानों और पशुहानि का जल्द होगा आकलन
योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त या गिर गए हैं और जिनके पशुओं की हानि हुई है, उनका तत्काल सर्वे कराया जाए. इसके बाद जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाए.
फसल नुकसान पर भी कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों की फसलें बारिश के कारण खराब हुई हैं, वहां प्रशासन, कृषि विभाग और बीमा कंपनियां मिलकर नुकसान का आकलन करें और किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाएं.
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को समय पर उचित सहायता मिले और राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया ‘ठगबंधन’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









