Punjab

गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 581 ठिकानों पर छापेमारी और 255 लोग गिरफ्तार

Punjab News : ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 249वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 581 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी. सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं.

249वें दिन पुलिस टीमों ने 255 व्यक्तियों को 5 हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 73,916 हो गई है. इसके अलावा 224 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान आठ फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.

अपराधियों की गुप्त सूचना दें

लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी गुप्त रूप से दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी सूचना दी जा सकती है.

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ 574वें दिन भी जारी रखते हुए 133 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 120 किलोग्राम गांजा, 632 नशीली गोलियां और 1100 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई. इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या केवल 574 दिनों में बढ़कर 80,244 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 16 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है.

ये भी पढ़ें- Trade Show 2026 : जेन अल्फा के हाथों में ‘दुनिया की कमान’, ट्रेड शो में बच्चों ने संभाला ग्लोबल लीडर्स का रोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button