Uttar Pradesh

सपा की राजनीति पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का हमला, अखिलेश यादव को लेकर कही बड़ी बात

UP News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कितनी भी कोशिश कर लें, अब उनकी कोशिशें सफल नहीं होंगी, उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह डिरेल हो चुकी है और प्रदेश की जनता उसके राजनीतिक तौर-तरीकों को समझ चुकी है.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि समाजवादी पार्टी की राजनीति किस तरह की रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ऐसे लोगों को संरक्षण देती रही है, जिनका संबंध गुंडागर्दी, अपराध और माफिया गतिविधियों से रहा है, उन्होंने कहा कि सपा को सत्ता केवल अपने स्वार्थ के लिए चाहिए.

अब सपा की दाल गलने वाली नहीं है

ब्रजेश पाठक ने भाजपा सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि यूपी अब विकसित प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और अब समाजवादी पार्टी की राजनीति प्रदेश में प्रभावी नहीं होने वाली है.

सपा पर लगाया तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप

डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि सपा लंबे समय से मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करती रही है, जबकि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात करती है, उन्होंने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत पर काम करते हुए समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें- सुहागिन महिलाओं के लिए खास दिन, इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button