Uttar Pradesh

संजय निषाद ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर उठाए सवाल, बोले- पिछड़े समाज को नहीं मिला सम्मान

UP Politics : उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. संजय निषाद ने आरोप लगाया कि सपा का PDA फॉर्मूला केवल एक राजनीतिक नारा है और इसका फायदा पिछड़े समाज को नहीं मिल रहा है.

संजय निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने पुराने मुस्लिम-यादव (M-Y) समीकरण में से केवल मुस्लिम वर्ग को प्राथमिकता दे रही है. उनका यह बयान उस समय आया है, जब सपा ने विधान परिषद में मोहम्मद जासमीर अंसारी को अपना नेता बनाया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा पिछड़े समाज के नेताओं को उचित सम्मान नहीं देती. संजय निषाद ने कहा कि सपा के मंच से निषाद और राजभर समाज के नेताओं को पीछे किया जाता है और अन्य पिछड़ी जातियों के नेताओं को पर्याप्त जगह नहीं मिलती.

अखिलेश यादव को सिर्फ M दिखाई देता है

संजय निषाद ने अपने बयान में महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह अर्जुन के रथ में सभी घोड़ों को बराबर महत्व दिया गया था, उसी तरह सभी समाजों को साथ लेकर चलना जरूरी है, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को केवल M दिखाई देता है, लेकिन मल्लाह समाज दिखाई नहीं देता, उन्होंने कहा कि अगर मल्लाह समाज के किसी नेता को विधान परिषद में जिम्मेदारी दी जाती तो वह समाज की आवाज को मजबूती से उठा सकता था.

जो पीड़ित है, वही PDA है बयान पर पलटवार

अखिलेश यादव के “जो पीड़ित है, वही PDA है” वाले बयान पर भी संजय निषाद ने प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि पीड़ित, दुखी और अपमानित लोग NDA के साथ हैं और सपा केवल PDA समाज को भ्रमित करने का काम कर रही है.

संजय निषाद ने 7 जून 2015 के निषाद आंदोलन का जिक्र करते हुए सपा सरकार पर भी आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि उस आंदोलन में निषाद समाज के लोगों पर गोली चली थी और उनके भाई की मौत हुई थी.

निषाद-कश्यप एकता मंच का किया जिक्र

संजय निषाद ने निषाद-कश्यप एकता मंच का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि पिछड़े समाज के नेताओं को सपा में सम्मान नहीं मिलता और पिछड़ा समाज केवल संगठनात्मक कामों तक सीमित रह जाता है, उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में पिछड़े समाज को सिर्फ दरी बिछाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें- सुहागिन महिलाओं के लिए खास दिन, इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button