Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, 20 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदलता नजर आ सकता है. बंगाल की खाड़ी में बने प्रभाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ मध्य यूपी के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आजमगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती और संत कबीर नगर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.

इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली और अमेठी में भी हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 20 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी किया है.

लखनऊ समेत कई शहरों में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. बारिश वाले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. बारिश के साथ दिन में उमस का असर भी महसूस किया जा सकता है. कई जगहों पर बारिश के कारण तापमान में करीब 9 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है.

हालांकि, मौसम विभाग ने कहीं भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है. लोगों को हल्की से मध्यम बारिश और बदलते मौसम के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर जीत रहे चुनाव, ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार कर चलाया जाए देशद्रोह का मुकदमा- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button