Bank Holiday Alert : अगर आपका खाता किसी सरकारी या निजी बैंक में है और आपको शाखा से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो उसे समय रहते पूरा कर लेना बेहतर होगा। सितंबर के अंतिम सप्ताह में बैंकिंग सेवाएं कई दिनों तक प्रभावित हो सकती हैं।
चौथे शनिवार यानी 26 सितंबर और रविवार 27 सितंबर को देशभर के बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की प्रस्तावित हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।
SBI ने ग्राहकों को जारी की सलाह
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को इस संबंध में जानकारी दी है। SBI ने बताया कि बैंक यूनियनों की ओर से 28 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का प्रस्ताव दिया गया है। बैंक ने कहा कि हड़ताल के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे शाखा से जुड़े महत्वपूर्ण काम पहले ही पूरा कर लें।
डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का करें इस्तेमाल
बैंक ने ग्राहकों को नकदी की जरूरत के लिए ATM और कैश मशीनों का उपयोग करने की सलाह दी है। इसके अलावा ग्राहक निम्न डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं—
इंटरनेट बैंकिंग
मोबाइल बैंकिंग
YONO ऐप
UPI भुगतान
ग्राहक सेवा केंद्र
1 अक्टूबर से फिर शुरू होगा कामकाज
लगातार छुट्टियों और प्रस्तावित हड़ताल के बाद बैंक शाखाओं में कामकाज 1 अक्टूबर से दोबारा शुरू होने की संभावना है। हालांकि, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण फिर से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 3 अक्टूबर को बैंक खुलेंगे और 4 अक्टूबर को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा। ऐसे में सितंबर के अंत से अक्टूबर की शुरुआत तक बैंक शाखाओं के कामकाज पर असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को एनकाउंटर में किया ढेर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









