Uttar Pradesh

वाराणसी में UP ATS की कार्रवाई, कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर

Varanasi ATS Operation : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में यूपी एटीएस को बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमिटी (TPC) के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता मुठभेड़ में मारा गया. यह कार्रवाई रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास भोर के समय हुई.

जानकारी के अनुसार, बृजेश गंझू अपने एक साथी के साथ बाइक से टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की ओर जा रहा था. इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की. आरोप है कि पुलिस को देखते ही बृजेश बाइक से उतरकर फायरिंग करने लगा.

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ बृजेश

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बृजेश को गोली लगी. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मुठभेड़ के दौरान यूपी एटीएस की टीम पर भी फायरिंग हुई. बताया गया कि डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, हालांकि दोनों सुरक्षित बताए गए हैं.

30 लाख रुपये का था इनाम

वहीं, झारखंड पुलिस के आईजी ऑपरेशन्स और प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने बताया कि झारखंड पुलिस के आईजी एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, वाराणसी में हुई कार्रवाई में बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह मारा गया है.

बृजेश गंझू पर झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपये और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. यानी उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था.

कई मामलों में वांछित था नक्सली कमांडर

बृजेश गंझू प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमिटी (TPC) का प्रमुख बताया गया था. एनआईए ने उसे कई मामलों में वांछित घोषित किया था. यूपी एटीएस और सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई को नक्सली नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Spam Calls से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम, AI से होगी संदिग्ध नंबरों की पहचान, नंबर होंगे बंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button