Uttar Pradesh

संत कबीर नगर में सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव के बाद सियासत तेज, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

UP Political News : उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद पर हुए हमले के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है. शुक्रवार रात हुए इस मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली हार की हताशा से उबरने के लिए लोकतांत्रिक रास्ते की जगह ‘लठतांत्रिक’ तरीके अपनाना चाहती है.

PDA नेताओं को निशाना बनाने का आरोप

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज से जुड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाया जा रहा है.

उन्होंने लिखा कि कभी लोधी समाज तो कभी निषाद समाज के नेताओं को निशाना बनाकर भाजपा और उसकी सरकार शक्ति के बल पर पीडीए समाज को डराना-धमकाना चाहती है. अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नकारात्मक राजनीति अब नहीं चलेगी.

राम मंदिर और शंकराचार्य मामले का जिक्र

सपा प्रमुख ने अपनी पोस्ट में राम मंदिर चोरी और शंकराचार्य मामले का भी जिक्र किया, उन्होंने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से भाजपा और उसके सहयोगियों की छवि को लेकर सवाल खड़े हुए हैं.

अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी सामाजिक न्याय के आधार पर व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने ‘बंधुत्व राष्ट्र’ और एक प्रगतिशील ‘Neo-India’ बनाने की बात भी कही, जिसमें सभी वर्गों को समान अवसर मिलने का दावा किया.

क्या है सपा सांसद पर हमले का मामला?

जानकारी के मुताबिक, सपा सांसद लक्ष्मीकांत निषाद शुक्रवार रात बखिरा थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे. इसी दौरान वहां से गणेश प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकल रहा था.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने भीड़ से डीजे जब्त कर लिया था. इसके बाद भीड़ ने कथित तौर पर सांसद की गाड़ी को घेर लिया और पथराव किया. घटना के दौरान सांसद बाल-बाल बच गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें – ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 240वें दिन पंजाब पुलिस ने 526 स्थानों पर की छापेमारी, 265 व्यक्ति गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button