Punjab

‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान का 241वां दिन: पंजाब पुलिस ने 603 स्थानों पर की छापेमारी, 291 आरोपी गिरफ्तार

Punjab News :‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 241वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े और मैप किए गए 603 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है.जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी. सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से राज्यभर में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं.

पुलिस टीमों की कार्रवाई जारी

241वें दिन पुलिस टीमों ने 291 व्यक्तियों को 22 हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक हुई कुल गिरफ्तारियों की संख्या 71,813 हो गई है.

इसके अलावा 210 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान 16 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं.

पंजाब पुलिस की कार्रवाई जारी

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 566वें दिन भी जारी रखते हुए 71 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 10.3 किलोग्राम हेरोइन, 3628 नशीली गोलियां और 1900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई. इसके साथ ही केवल 566 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 78,030 तक पहुंच गई है. नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने 11 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में मस्जिद के पास धमाका, 16 लोगों की मौत, विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर टकराया आतंकी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button