
Punjab News : ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 240वें दिन पंजाब पुलिस ने गुरुवार को राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 526 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के समन्वय से राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।
अब तक 71,522 लोगों की हुई गिरफ्तारी
240वें दिन पुलिस टीमों ने 265 व्यक्तियों को तीन हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 71,522 हो गई है। इसके अलावा 196 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान नौ भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर
लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।
‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 565वें दिन की कार्रवाई
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 565वें दिन भी जारी रखा, जिसके तहत आज 109 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 465 ग्राम हेरोइन, 180 किलोग्राम भुक्की, 492 नशीली गोलियां तथा 12,200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही, केवल 565 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 78,018 तक पहुंच गई है। नशा छुड़ाने के अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 19 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए राजी किया है।
ये भी पढ़ें – जब न्यायाधीश के साथ ही हो अन्याय, तो उसको कहां मिलेगा न्याय? जज ने व्यवस्था पर उठाए सवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









