Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संत बाबा ईशर सिंह जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया और कहा कि जुरासी की पावन धरती पर आकर उनका मन श्रद्धा और आनंद से भर गया.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी महापुरुष की बरसी उनकी शिक्षाओं को समझने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का अवसर होती है.
बाबा ईशर सिंह जी ने अपना पूरा जीवन सिमरन
उन्होंने कहा कि परम पूजनीय बाबा ईशर सिंह जी ने अपना पूरा जीवन सिमरन, सेवा और गुरमत के प्रचार के लिए समर्पित किया, उन्होंने राडा साहिब की धरती को अपनी तपोभूमि बनाया और भारत के गांवों व नगरों के साथ-साथ विदेशों में भी गुरमत का व्यापक प्रचार किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा ईशर सिंह जी के कीर्तन और प्रवचन आज भी श्रद्धालुओं को नाम जपने, सेवा करने और नेक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं.
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संदेश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र और जन सेवा को समर्पित किया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, गरीब कल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति की सहायता जैसे कार्य राष्ट्रीय संकल्प बने हैं, उन्होंने लोगों से समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया.
ये भी पढ़ें – सेमीकंडक्टर के ग्लोबल मंच पर यूपी की दस्तक, 17 से 19 सितंबर तक सेमीकॉन इंडिया 2026 का दिल्ली में आयोजन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









