Uttar Pradesh

गोरखपुर में सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार पर CM योगी सख्त, अधिकारियों को काम तेज करने के निर्देश

UP News : गोरखपुर में निर्माणाधीन सड़क कार्य की धीमी प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. बुधवार शाम मुख्यमंत्री ने एचएन सिंह चौक से हड़हवा फाटक होते हुए जगेसर पासी चौराहे तक बन रही टूलेन/फोरलेन सड़क का निरीक्षण किया. इस दौरान काम की अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल निगम और सेतु निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने 495.24 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे एचएन सिंह चौक-जगेसर पासी चौराहा सड़क चौड़ीकरण कार्य का स्मार्ट बाजार के सामने और हड़हवा फाटक के आगे रुककर निरीक्षण किया.

उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े लेआउट मॉडल को देखा और सड़क की लंबाई-चौड़ाई के साथ अब तक हुए कार्य की जानकारी ली। निर्माण की धीमी रफ्तार पर सीएम ने अधिकारियों से नाराजगी जताई.

आपसी समन्वय से काम पूरा करने के निर्देश

इस सड़क निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग करा रहा है, जबकि सीवर लाइन डालने की जिम्मेदारी जल निगम की है. वहीं, हड़हवा फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम द्वारा किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने तीनों विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि काम में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.

CM योगी ने कहा कि आगामी त्योहारों से पहले सड़क को हर हाल में आवागमन योग्य बना दिया जाए, उन्होंने अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए, जिससे निर्माण कार्य के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो.मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण के साथ जल निकासी की व्यवस्था के लिए हेड टू टेल सिस्टम लागू करने के भी निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें – सेमीकंडक्टर के ग्लोबल मंच पर यूपी की दस्तक, 17 से 19 सितंबर तक सेमीकॉन इंडिया 2026 का दिल्ली में आयोजन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button