Punjab

Punjab में 27 नवंबर को बजेगा Air Raid Siren, रात 8 बजे होगा बड़ा Mock Drill

पंजाब में 27 नवंबर 2026 को रात 8 बजे राज्य स्तरीय सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित होगी। दो मिनट के वार्निंग सायरन से शुरू होने वाली इस ड्रिल में ब्लैकआउट, बचाव अभियान, फायर रिस्पॉन्स, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन तैयारियों का जायज़ा लिया जाएगा।

Punjab Civil Defence Mock Drill : पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सभी जिलों में 27 नवंबर, 2026 को रात 8 बजे सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज़ करवाई जाएगी। यह मॉक ड्रिल पूरे राज्य में सिविल डिफेंस संबंधी तैयारियों का जायज़ा लेने और इन तैयारियों में मज़बूती लाने के लिए की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मॉक ड्रिल एक एयर रेड वार्निंग सिग्नल के साथ शुरू होगी, जिस दौरान दो मिनट के लिए हाई-लो पिच वाला सायरन बजाया जाएगा। इस दौरान, संबंधित डिप्टी कमिश्नर-कम-कंट्रोलर, सिविल डिफेंस द्वारा मॉक ड्रिल वाले क्षेत्रों में ब्लैकआउट किया जाएगा।

सायरन बजाकर दिया जाएगा संकेत

ब्लैकआउट के दौरान, निर्धारित क्षेत्रों में आम लोगों को सभी गैर-ज़रूरी लाइटें बंद करने के लिए कहा जाएगा, जबकि इस दौरान ज़रूरी सेवाएं जारी रहेंगी। मॉक ड्रिल पूरी होने पर दो मिनट के लिए तेज़ आवाज़ वाला सायरन बजाकर “ऑल क्लियर” का संकेत दिया जाएगा।

तैयारियों और रिस्पॉन्स प्रणालियों का मूल्यांकन

प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस मॉक ड्रिल के दौरान फायर रिस्पॉन्स ऑपरेशन, खोज और बचाव कार्यों, प्राथमिक चिकित्सा सहायता, घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और यातायात तथा भीड़ नियंत्रण करने संबंधी उपाय अमल में लाए जाएंगे। ये गतिविधियां सिविल डिफेंस प्रणाली संबंधी तैयारियों और रिस्पॉन्स प्रणालियों का मूल्यांकन करने में मदद करेंगी।

ड्रिल के दौरान जारी निर्देशों का पालन

उन्होंने कहा कि इस दौरान आम लोगों से घबराने की बजाय शांत रहने की अपील की गई है क्योंकि यह एक रूटीन अभ्यास है जो सिविल डिफेंस संबंधी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए किया जा रहा है। मॉक ड्रिल वाले क्षेत्रों के लोगों से शांत रहने, अधिकारियों के साथ सहयोग करने और ड्रिल के दौरान जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख़्वाह सीएम को उठा ले गई पुलिस, लाहौर में चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button