Uttar Pradesh

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश की फुहार ने बदला मौसम, जानें ताजा अपडेट

Delhi Rain Update : दिल्ली-NCR में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. तड़के तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं. मौसम में आए इस बदलाव के कारण सुबह के समय तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार (17 सितंबर) को दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

दिन के समय दिल्ली में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवाएं चल सकती हैं. IMD का अनुमान है कि अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

बुधवार को तेज धूप और गर्मी ने किया परेशान

इससे पहले बुधवार (16 सितंबर) को दिल्ली में दिनभर तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया. राजधानी में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था. वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

दिल्ली के अलावा नोएडा में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और गाजियाबाद में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, जबकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि कुछ हिस्सों में यह सामान्य के आसपास रहा. इस दौरान दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रही.

ये भी पढ़ें – सेमीकंडक्टर के ग्लोबल मंच पर यूपी की दस्तक, 17 से 19 सितंबर तक सेमीकॉन इंडिया 2026 का दिल्ली में आयोजन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button