Punjab News : राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अगस्त महीने के दौरान रिश्वतखोरी के 6 अलग-अलग मामलों में 7 सरकारी कर्मचारियों तथा एक निजी व्यक्ति सहित कुल 8 व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा इस अवधि के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी कर्मचारियों तथा अन्य लोगों के बीच भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए व्यापक प्रयास किए गए हैं.
उन्होंने बताया कि ब्यूरो द्वारा पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में विजिलेंस से संबंधित 13 मामलों के चालान पेश किए गए. इसके अलावा भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की गहन जांच करने के लिए 3 विजिलेंस जांच भी दर्ज की गई हैं.
रिश्वत मामलों में दोषियों पर लगा जुर्माना
प्रवक्ता ने आगे बताया कि अगस्त महीने के दौरान 23 आरोपियों के खिलाफ 10 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए, जिनमें 17 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं, उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने ब्यूरो द्वारा दायर और पैरवी किए गए रिश्वतखोरी के 4 मामलों में विभिन्न सक्षम अदालतों द्वारा फैसले सुनाए गए. इन मामलों में अदालतों ने 8 व्यक्तियों को दोषी करार देते हुए उन्हें 4 से 5 वर्ष तक की कैद तथा 8,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई.
ये भी पढ़ें- हिंदी दिवस पर अनुवादिनी फाउंडेशन में खास आयोजन, भाषा और संस्कृति के महत्व पर हुई चर्चा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









