राष्ट्रीय

BRICS ओपन सेशन में PM मोदी का स्टार्टअप फंड प्रस्ताव, बोले- संस्थाएं भी ब्रिक्स से जुड़ें

BRICS Summit : नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS शिखर सम्मेलन के मुख्य ओपन सेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. ‘मजबूती, नवाचार, सहयोग और टिकाऊ विकास के जरिए समावेशी वैश्विक विकास का भविष्य’ थीम पर हुए इस सत्र में पीएम मोदी ने BRICS की गतिविधियों को सरकारों से आगे ले जाने की जरूरत बताई, उन्होंने कहा कि इस मंच से आम नागरिकों और संस्थाओं को भी जोड़ा जाना चाहिए.

पीएम मोदी ने BRICS देशों के स्टार्टअप्स के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए BRICS Incubator Network और Startup Innovation Fund का प्रस्ताव रखा. उनका जोर तकनीक, नए कारोबार और नवाचार को बढ़ावा देने पर रहा, उन्होंने कहा कि BRICS Connect के माध्यम से कौशल विकास, रोजगार और महिलाओं के लिए अवसर बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा.

महामारी और आपदाओं से निपटने पर फोकस

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में बढ़ता तनाव और संकट आम लोगों को सीधे प्रभावित कर रहा है. महामारी, जलवायु आपदाओं और सप्लाई चेन में आई रुकावटों ने साबित किया है कि एक देश की समस्या दूसरे देशों तक भी असर डाल सकती है.

इसी चुनौती को देखते हुए BRICS देशों में संक्रामक बीमारियों की पहचान और रोकथाम के लिए Integrated Early Warning System बनाने पर सहमति बनी है. आपदाओं के दौरान समय पर जानकारी साझा करने के लिए Early Warning Data Integration Guidelines भी तैयार की गई हैं.

सप्लाई चेन को मजबूत करने की कोशिश

पीएम मोदी ने बताया कि भारत की अध्यक्षता में BRICS से जुड़े प्रयासों को सतर्कता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के चार आधारों पर आगे बढ़ाया गया. BRICS Logistics Supply Chain Cooperation Framework से आपूर्ति व्यवस्था को ज्यादा भरोसेमंद और मजबूत बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए BRICS MSME Portal शुरू किया गया है. इसके जरिए उन्हें कारोबार से जुड़ी जानकारी, वित्तीय मदद और नए बाजारों तक पहुंच बनाने में सहायता मिलेगी. इसके अलावा BRICS देशों के बीच शहरों में बेहतर आवाजाही के लिए अनुभव और काम करने के तरीकों को साझा करने पर भी जोर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- BRICS देशों में यूपी का दबदबा! योगी सरकार की नीतियों से ₹47,484 करोड़ का निर्यात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button