BRICS Summit 2026 : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स समिट 2026 में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंच गए है। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। शी जिनपिंग प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे हैं। सात साल बाद चीनी राष्ट्रपति का यह पहला भारत दौरा है। चीनी राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे अपने होटल जाएंगे। दोपहर 2 बजे के आस-पास शी जिनपिंग के अलावा ब्रिक्स मेंबर देशों के अन्य नेता भारत मंडपम पहुंचेंगे और दोपहर ढाई बजे से ब्रिक्स सम्मेलन की शुरुआत होगी।
डोनाल्ड ट्रंप का टूटेगा घमंड
दिल्ली में आज विश्व की तीन महाशक्तियों का मिलन होगा। जिसे देख डोनाल्ड ट्रंप के सीने में आग लगी है। संभव है कि आने वाले समय में अमेरिका का सुपरपावर होने का घमंड भी टूटेगा। बता दें कि जिनपिंग के भारत आने से पहले चीन ने भारत और चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट फिर से शुरू होने की बात कही है। चाइन सदर्न एयरलाइन ने इसकी घोषणा की है. यह तीसरी एयरलाइन है जो कि भारत-चीन के बीच सीधी विमान सेवा शुरू करेगी।
ग्वांगझू से नई दिल्ली की उड़ाने
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चाइन सदर्न एयरलाइंस 21 सितंबर से ग्वांगझू से नई दिल्ली की उड़ानों को फिर से शुरू करेगी। कंपनी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स और एयर चाइना के बाद दोनों देशों के बीच सेवाएं बहाल करने वाली यह तीसरी प्रमुख चीनी एयरलाइन है। करीब छह साल के निलंबन के बाद भारत में चीन के बीच फ्लाइट शुरू होने जा रही है।
5 बजे होगी फैमिली फोटो
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स समिट में शाम 5 बजे ब्रिक्स की फैमिली फोटो होगी। इसके बाद शाम साढ़े 5 बजे ब्रिक्स के नेता पौधारोपण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम साढ़े 7 बजे विश्व नेताओं के लिए डिनर रखा है।
ब्रिक्स समिट में दोपहर ढाई बजे ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ विषय पर चर्चा होगी। इसके बाद शाम 4.30 बजे ब्रिक्स देशों के नेता भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी देखेंगे। भारत मंडपम के लॉन में शाम 5.30 बजे ब्रिक्स मेंबर देशों के नेता संयुक्त रूप से पौधारोपण करेंगे। इसके बाद भारत मंडपम के लेवल-3 में शाम साढ़े 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गाला डिनर का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- इजराइल ने उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 किलोमीटर लंबी सुरंग, 1100 टन विस्फोटक से किया तबाह, 4.1 तीव्रता का भूकंप आया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









