Uttar Pradesh

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में पूजा और रामलला के दर्शन के बाद मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Ayodhya Visit : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला अयोध्या के हनुमानगढ़ी पहुंचा. यहां मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंचे.

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचने पर मंदिर के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन और पूजन किए, उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की.

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, उन्होंने अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन के प्रतिनिधियों से परिसर की मौजूदा व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी हासिल की.

श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की स्वच्छता, श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.

हनुमानगढ़ी में भी मुख्यमंत्री ने पारंपरिक पूजा पद्धति के अनुसार दर्शन-पूजन किया. उनके अयोध्या आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सतर्क रहा. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.

ये भी पढ़ें – योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, उद्यमियों ने सरकार के प्रयासों को सराहा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button