Delhi Weather Update : दिल्ली-NCR में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. तापमान नीचे आने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग ने सोमवार को भी राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का आसमान दिनभर बादलों से ढका रह सकता है. सुबह से दोपहर के बीच कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली कड़कने की स्थिति भी बन सकती है. दोपहर से शाम के बीच बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है.
गरज-चमक के साथ हुई बारिश
सोमवार को न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान करीब 33.35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
रविवार को दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहे और कई इलाकों में रुक-रुककर बौछारें पड़ीं. गरज-चमक भी देखने को मिली. दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम था. न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है.
पालम में सबसे ज्यादा बारिश
रविवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 29.8 मिमी बारिश दर्ज हुई. पालम में सबसे ज्यादा 35.6 मिमी बारिश हुई. लोधी रोड में 30.8 मिमी, सफदरजंग में 29.8 मिमी, रिज में 24.2 मिमी, अयानगर में 19 मिमी, पूसा में 16 मिमी और राजघाट में 15.6 मिमी बारिश दर्ज की गई.
दिन में पूर्वी हवाएं 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं. अधिकतम नमी 98 प्रतिशत और न्यूनतम 82 प्रतिशत रही.
ये भी पढ़ें- यूपी में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 2.10 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप




