Uttar Pradesh

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- ‘सपा के लिए मैं अकेला…’

UP News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला. अपने अंदाज में उन्होंने कहा, “घबराने की कोई बात नहीं है, हम समाजवादी पार्टी के लिए अकेले ही काफी हैं.”

राजभर ने पाकिस्तान को लेकर भी बयान दिया, उन्होंने कहा, “पाकिस्तान पहले बहुत डराता था, लेकिन जब से प्रधानमंत्री ने सेना को छूट दिया है और सेना ने 100 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकी ठिकाने को मारा है, तब से पाकिस्तान के होश ठिकाने हो गए हैं. इस वक्त दिक्कत दुश्मन को और विपक्ष को है, आम जनता को कोई दिक्कत नहीं है.”

अखिलेश यादव पर मजाकिया अंदाज में निशाना

ओम प्रकाश राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर मजाकिया अंदाज में निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पहले उनसे लड़े, फिर भारतीय जनता पार्टी के पास जाए.

उन्होंने कहा, “प्रतिदिन हम समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को 8 से 9 बजे के बीच जगाते हैं और फिर उसी को वह पूरे दिन करते रहते हैं. फिर अगले दिन सुबह होता है तो फिर दे देते हैं और वह उसी में निपट जाते हैं. ऐसे में वह ध्यान अपनी तरफ नहीं कर पाते हैं. पूरा दिन हमारा ध्यान हमारी तरफ रहता है. घबराने की कोई बात नहीं है, हम समाजवादी पार्टी के लिए अकेले ही काफी हैं.”

2027 में सत्ता में आने के दावे पर राजभर का जवाब

ओम प्रकाश राजभर ने एक सपा नेता से बातचीत का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर हमला बोला. 2027 में सत्ता में आने का दावा किए जाने पर राजभर ने कहा, “मैंने उससे कहा था कि अगली पैदाइश की बात करो. अपने 10 सालों में आपने किया क्या है? यहां तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने बहुत सारे काम किए हैं. आप क्षेत्र और गांव में जाओगे तब आपको पता चलेगा.”

राजभर ने कहा कि राशन लेने वाले लोग भी अब मोदी जी की बात कर रहे हैं, उन्होंने कहा, “राशन मोदी जी दे रहे हैं तो वोट भी हम उन्हीं को देंगे,” उन्होंने कहा कि सड़क पर चाहे जितनी अखिलेश यादव की भीड़ जुटा ली जाए, लेकिन गांव में जाने पर हकीकत समझ में आएगी.

ये भी पढ़ें- Kanpur Aircraft Crash : कानपुर में गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनर की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button