Punjab

पंजाब राज्य खाद्य आयोग 7 सितंबर को पीडीएस सुधारों और पोषण पर कराएगा दो सेमिनार, 8 सितंबर को मैग्सीपा में पुरस्कार समारोह

Punjab News : पंजाब राज्य खाद्य आयोग (पी.एस.एफ.सी.) ने महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (मैग्सीपा) में आयोजित बैठक के दौरान 7 सितंबर को मैग्सीपा में दो सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया.

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने बताया कि पहला सेमिनार ‘सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार, पारदर्शिता, प्रौद्योगिकी और पोर्टेबिलिटी’ विषय पर केंद्रित होगा.

खाद्य योजनाओं में पोषण पर सेमिनार

वहीं, दूसरा सेमिनार सरकार द्वारा प्रायोजित खाद्य योजनाओं में पोषण को बढ़ावा देने के विषय पर आयोजित किया जाएगा.

इसके अलावा, 8 सितंबर को मैग्सीपा के ऑडिटोरियम में पहला सेमिनार-कम-अवार्ड समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है. यह कार्यक्रम पंजाब राज्य खाद्य आयोग और पंजाब व्यापार प्रोत्साहन परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा.

फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र के विकास पर जोर

यह एक दिवसीय सेमिनार नीति-निर्माताओं, औद्योगिक विशेषज्ञों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और संस्थागत भागीदारों को एक मंच पर लाकर पंजाब के फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र को बढ़ावा देने और उसके विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

बाल मुकंद शर्मा ने आगे बताया कि समारोह के दौरान राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम, उद्यमों को सुविधाएं उपलब्ध कराने, वित्तीय सहायता, व्यापार विकास नीति-2026 के तहत संस्थागत सहयोग तथा फूड प्रोसेसिंग नीति-2026 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. इस अवसर पर आयोग के सदस्य जसवीर सिंह सेखों और विजय दत्त तथा सदस्य सचिव कनु थिंद उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर कान्हा जी को लगाएं खास पंचामृत का भोग, जानें बनाने की आसान विधि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button