Philips New 5G Smartphone : Philips भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अभी तक फोन के आधिकारिक नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर बने माइक्रोसाइट से इसकी लॉन्च तारीख सामने आ गई है। यह नया स्मार्टफोन भारत में 2 सितंबर को पेश किया जाएगा।
Amazon पर सामने आए डिजाइन और कलर ऑप्शन
Amazon की लिस्टिंग के अनुसार, Philips का नया 5G फोन काले, ग्रे और सफेद रंगों में दिखाई दिया है। हालांकि इन कलर वेरिएंट के आधिकारिक नाम अभी सामने नहीं आए हैं।
फोन के पीछे की तरफ ऊपर बाईं ओर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा सेंसर वर्टिकल डिजाइन में मौजूद हैं। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फोन के किनारे गोल डिजाइन वाले हैं और नीचे Philips की ब्रांडिंग देखने को मिलती है।
मिलेगा 120Hz डिस्प्ले और 64MP AI कैमरा
Philips के इस नए स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलने की जानकारी सामने आई है। फोन में 6GB और 8GB RAM के विकल्प दिए जा सकते हैं। वहीं स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB विकल्प मिलने की उम्मीद है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 64 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन और पतले बेजल्स दिए जाएंगे।
स्टीरियो स्पीकर और IP64 रेटिंग भी मिलेगी
नए Philips 5G स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ Ultra Max Audio सपोर्ट मिलने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान कर सकेगा।
फोन के नाम को लेकर अभी सस्पेंस
कंपनी ने अभी तक स्मार्टफोन के आधिकारिक नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि Amazon पर सामने आई एक पुरानी लिस्टिंग में इसे Philips S7221 नाम से दिखाया गया था। लॉन्च के समय ही फोन के नाम और कीमत से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।
ये भी पढ़ें- छात्रों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 129 FIR की रद्द, CJP दिल्ली में नहीं करेगी मार्च, सरकार ने पूरा किया वादा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









