राष्ट्रीयशिक्षा

प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूली बच्चों संग मनाया पवित्र रक्षाबंधन का त्यौहार, PHOTOS देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूली छात्राएं 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचीं और पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी। प्रधानमंत्री ने बच्चों से मुलाकात की, उनसे हाथ मिलाया और हाई-फाइव किया। उन्होंने राखी बांधने की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए।

PM Modi Raksha Bandhan 2026 : पीएम मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को रक्षाबंधन पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह शुभ त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लेकर आएगा। हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी स्कूली छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचीं।

छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर ‘राखी’ बांधी। पीएम मोदी ने बच्चों के राखी बांधने की तस्वीरें भी शेयर कीं। वहीं एक वीडियो में पीएम मोदी को बच्चों से गर्मजोशी से मिलते, हाथ मिलाते, हाई-फाइव करते और मुस्कुराते हुए देखा गया।

1

2

3

4

5

6

ये भी पढ़ें- Women Health : 30 के बाद महिलाओं के शरीर में आते हैं बड़े बदलाव, इन 5 प्रोटीन फूड्स से रखें खुद को फिट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button