Punjabराज्य

पंजाब सरकार द्वारा पैस्को कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाया जा रहा: मोहिंदर भगत

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा उनकी सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह बात रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने गुरुवार को चंडीगढ़ में पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (पैस्को) के कामकाज की समीक्षा करते हुए कही।

पैस्को कर्मचारियों को मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा कवर

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि पैस्को के अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें 10 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पैस्को कर्मचारियों को बेहतर सुरक्षा तथा कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

पैस्को के अधीन 23,500 से अधिक कर्मचारी कर रहे सेवाएं

बैठक के दौरान पैस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह ने मंत्री को कॉरपोरेशन के माध्यम से पूर्व सैनिकों को उपलब्ध करवाए जा रहे रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पैस्को के अधीन 23,500 से अधिक कर्मचारी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों को पैस्को के कामकाज को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने, पूर्व सैनिकों के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – पंजाब ने तीन और सफल लिवर ट्रांसप्लांट करके एक और मील का पत्थर हासिल किया: डॉ. बलबीर सिंह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button