ऑटो

महंगी कारों के बाद अब 72 लाख की बाइक, Indian Roadmaster Elite देखकर फैंस हुए हैरान

मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह 72 लाख रुपये की Indian Roadmaster Elite मोटरसाइकल की टेस्ट ड्राइव लेते नजर आए। हालांकि, उन्होंने इसे खरीदने की पुष्टि नहीं की है। यह लिमिटेड एडिशन बाइक अपनी शानदार डिजाइन, दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है।

Indian Roadmaster Elite : भारत के लोकप्रिय यूट्यूब व्लॉगर्स में शामिल सौरव जोशी अक्सर अपनी लाइफस्टाइल और लग्जरी चीजों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी पत्नी अवंतिका भट्ट के साथ एक बेहद महंगी मोटरसाइकल की टेस्ट ड्राइव करते दिखाई दे रहे हैं।

व्लॉग में सौरव जोशी 72 लाख रुपये की Indian Roadmaster Elite बाइक चलाते नजर आए। हालांकि, उन्होंने इस बाइक को खरीदने की बात नहीं कही है। वीडियो में उन्होंने बताया कि वह अपने फार्महाउस के लिए एक नई ATV खरीदने की योजना बना रहे हैं।

दुनियाभर में सिर्फ 350 यूनिट्स

Indian Roadmaster Elite दुनिया की प्रीमियम टूरिंग मोटरसाइकल्स में शामिल है। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसकी दुनियाभर में सिर्फ 350 यूनिट्स ही तैयार की गई हैं। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बताई जाती है।

लग्जरी सफर के लिए आधुनिक फीचर्स

इस बाइक में लग्जरी सफर के लिए कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें प्रीमियम लेदर सीट्स, हीटेड और कूल्ड सीट सुविधा, आर्मरेस्ट, बड़ा बैकरेस्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, Apple CarPlay और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है।

बाइक में 12-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम

बेहतरीन म्यूजिक अनुभव के लिए बाइक में 12-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें 1890cc का V-Twin Thunderstroke इंजन मिलता है, जो करीब 120 bhp की पावर और 179 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।

डिजाइन के मामले में भी यह बाइक काफी खास है। इसमें हाथ से पेंट की गई गोल्डन स्ट्रिप्स और रेड-ब्लैक कलर थीम इसे अलग पहचान देती है।

लग्जरी कारों और बाइक्स के शौकीन

सौरव जोशी पहले से ही लग्जरी कारों और बाइक्स के शौकीन माने जाते हैं। उनके कलेक्शन में Mercedes-Benz G-Wagon, Mercedes-Benz GLC 300, Porsche 718 Boxster, Toyota Fortuner Legender, Mahindra Thar और कई अन्य लग्जरी वाहन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Lucknow Double Murder Case : गोमती नगर में ICICI बैंक के बाहर रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button