Lucknow Double Murder Case : लखनऊ के गोमती नगर स्थित ICICI बैंक के बाहर बैंक कर्मचारी रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन दोनों को मारने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। शख्स ने दोपहर ICICI बैंक के बाहर पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन कर ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उससे बातचीत की, फिर गोली मार दी।
हत्या से पहले लगाया वॉट्सऐप स्टेट्स
पत्नी की हत्या के बाद आरोपी अपने घर पहुंचा और दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद उसने अपनी बहन तुलिका को भी गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। आरोपी ने खुद को गोली मारने से पहले वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था जिसमें उसने लिखा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है।
पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद
फोरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत जुटाकर मामले की जांच कर रही है। अभी तक हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दिव्या मिश्रा और उनके पति मानस बाजपेई के बीच रिश्तों में तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि दिव्या ने करीब एक साल पहले तलाक के लिए अदालत में याचिका दाखिल की थी। इसके बाद वह अलग रह रही थीं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, मानस बाजपेई अपनी बहन सीबा के साथ लखनऊ के हुसड़िया चौराहे के पास किराए के मकान में रहते थे। वह एक बैंक कर्मचारी थे। पुलिस अब सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है और घटना के पीछे की असल वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान की हालत खराब, 171 रन पर सिमटी पूरी टीम, 50 ओवर भी नहीं टिक पाए बल्लेबाज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









