Uttar Pradesh

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम योगी ने बुनकरों को किया सम्मानित, बांटे चेक

National Handloom Day : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत बुनकरों व लाभार्थियों को सम्मानित करने के साथ चेक भी दिए. इसके साथ ही हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी किया गया.

बुनकरों का सम्मान

साड़ी, ब्रॉकेड एवं ड्रेस मटेरियल श्रेणी.

वाराणसी से जमालुद्दीन को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी दी गई.

सूती दरी, ऊनी दरी, आसनी एवं दरेट श्रेणी

सीतापुर से अकील अहमद को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी दी गई.

बेडशीट, बेड कवर एवं होम फर्निशिंग श्रेणी

बिजनौर से कफील अहमद को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी दी गई.

स्टोल, अंगवस्त्र या अन्य पारंपरिक वस्त्र उत्पाद श्रेणी

वाराणसी से प्यारेलाल को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी दी गई.

झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के तहत बुनकरों का सम्मान

  • मऊ से सुरेंद्र कुमार – 93 हजार रुपये का चेक.
  • इटावा से सोनी – 93 हजार रुपये का चेक.
  • झांसी से मीरा बाई – 93 हजार रुपये का चेक.

मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के लाभार्थी

  • मुरादाबाद से गुलाम वारिस – 78 हजार रुपये का चेक.
  • बरेली से मो. साजिद अंसारी – 93 हजार रुपये का चेक.
  • मेरठ से जय किशन राजपूत – 93 हजार रुपये का चेक.

हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान

  • उत्तर प्रदेश हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग निदेशालय और हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, चेन्नई के बीच एमओयू
  • दमेरा टाटा ग्रुप, बैंगलोर के साथ एमओयू.
  • कार्गो डीटीडीसी के साथ एमओयू.
  • इंटरनेशनल फैशन बिजनेस एक्सचेंज काउंसिल, मुंबई के साथ एमओयू.
  • कानपुर के प्रतीक कुमार के साथ एमओयू.

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button