UP Politics : उत्तर प्रदेश के घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने सोशल मीडिया पर वायरल एक युवक के वीडियो के बाद उसके गांव की खराब सड़क बनवाने का भरोसा दिया है. इस मामले को लेकर यूपी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर तंज कसा है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था. इसमें युवक स्थानीय बीजेपी विधायक से गांव की टूटी सड़क बनवाने की मांग करता नजर आया. युवक ने दावा किया कि वह सड़क की समस्या को लेकर बीडीओ, विधायक और मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक उसकी सुनवाई नहीं हुई.
वीडियो सामने आने के बाद सपा सांसद राजीव राय ने युवक की मांग पर सड़क बनवाने का भरोसा दिया.
राजभर ने ‘शोले’ का दिया उदाहरण
इसी मामले पर ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा, उन्होंने लिखा कि सपा में अखिलेश यादव से भी बड़े एक्टर हैं. राजभर ने सांसद राजीव राय की तुलना ‘शोले’ फिल्म के पानी की टंकी वाले सीन से करते हुए उनकी एक्टिंग पर तंज कसा.
राजभर ने कहा कि सांसद के कहने पर युवक पानी की टंकी पर चढ़ा और वहीं से सोशल मीडिया के जरिए सड़क बनवाने की मांग उठाई. उनके मुताबिक सांसद इंतजार कर रहे थे कि पोस्ट सामने आए और वह सड़क बनवाने का भरोसा दें.
सोशल मीडिया पोस्ट-पोस्ट-पोस्ट’ का तंज
सुभासपा प्रमुख ने आगे कहा कि सांसद ने सड़क बनवाने की बात कही और युवक टंकी से नीचे आ गया, उन्होंने इसे ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ की जगह सोशल मीडिया का ‘पोस्ट-पोस्ट-पोस्ट’ मामला बताया.
राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि सांसद राजीव राय ने एक्टिंग के मामले में अखिलेश यादव को भी पीछे छोड़ दिया, उन्होंने यह भी कहा कि अगर सोशल मीडिया पर एक्टिंग का कोई अवॉर्ड होता तो सांसद को हराना मुश्किल होता.
ये भी पढ़ें- TMC के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध मौत, पार्टी के कामकाज पर उठाए सवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









