
Kolkata News : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के केस्टोपुर इलाके में बुधवार को ड्राइविंग की प्रैक्टिस कर रही 42 वर्षिय महिला की कार बेकाबू होकर तालाब में जा गिरी. हादसे में महिला की डूबने से मौत हो गई. करीब एक घंटे से अधिक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस की टीम ने कार के अंदर से महिला का शव बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
बेटी को स्कूल छोड़कर लौटी थी महिला
शव की पहचान सुमित्रा दास के रूप में हुई है. इलाके के लोगों के अनुसार, सुमित्रा अपनी बेटी को स्कूटर से स्कूल छोड़कर घर लौटी थी. स्कूटर खड़ा करने के बाद उन्होंने गैराज से अपनी कार निकाली और ड्राइविंग की प्रैक्टिस के लिए निकल गई. इसी दौरान कार अचानक बेकाबू हो गई और तालाब में जा गिरी. देखते ही देखते कार पूरी तरह पानी में डूब गई. इस दौरान स्थानीय लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और वह डूब गई.
एक घंटे से अधिक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले बचाव अभियान के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला गया. कार बाहर आने पर उसके अंदर सुमित्रा का शव मिला. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला ने कार से बाहर निकलने के लिए प्रयास किया होगा. उनका चेहरा कार के पिछले हिस्से की ओर था, जबकि पैर स्टीयरिंग के पास पाए गए.
ये भी पढ़ें – हरभजन सिंह ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, यातायात सुचारू रखने के दिए निर्देश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








