Uttar Pradeshक्राइमराज्य

आज सुपुर्द-ए-खाक होगा अतीक अहमद का बेटा अबान, भाई अली प्रयागराज के लिए रवाना

Atiq Ahmed Son Death: उत्तर प्रदेश के नामी माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे आज सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झांसी की जेल में बंद उसके भाई अली अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज ले जाया जा रहा है।

हाई कोर्ट की अनुमति के बाद जेल से निकाले गए अली और उमर

जानकारी के मुताबिक, हाई कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अली अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकाला गया। उनकी सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दायर की गई थी याचिका

दरअसल, अबान की मौत के बाद उसकी बुआ और अतीक अहमद की बहन ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें जेल में बंद अबान के भाई अली अहमद और उमर को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मांगी गई थी। हाई कोर्ट ने दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को दोनों भाइयों को अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दे दी।

कोर्ट ने नागरिकों के अधिकारों का दिया हवाला

कोर्ट ने कहा कि, “किसी व्यक्ति को सगे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। नागरिकों की स्वतंत्रता और मानवीय अधिकारों की रक्षा से ही राष्ट्र की बुनियाद मजबूत होती है।”

6 अगस्त को सड़क हादसे में हुई थी अबान की मौत

गौरतलब है कि 6 अगस्त को अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके साथ ही कार में सवार एक अन्य साथी की भी मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई, जब अबान झांसी की जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। वहीं, आज अबान को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button