Punjab News : ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 197वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों द्वारा चिह्नित एवं मैप किए गए 652 स्थानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.
197वें दिन, पुलिस टीमों ने 454 व्यक्तियों को तीन हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 56,909 गिरफ्तारियाँ हो चुकी हैं.
11 फरार अपराधी गिरफ्तार
इसके अलावा, 213 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 11 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों की सूचना भी दे सकते हैं.
139 नशा तस्कर गिरफ्तार
इसी दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 522वें दिन भी जारी रखा, जिसके तहत आज 139 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 12 किलो हेरोइन, 301 ग्राम अफीम, 9.2 किलो भुक्की, 1114 नशीली गोलियाँ और 41,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई. इसके साथ, मात्र 522 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 75,441 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने 16 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है.
ये भी पढ़ें- अमृतसर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









