राष्ट्रीय

आज मनाया जा रहा फ्रेंडशिप डे, जानिए तारीख, महत्व और खास शुभकामना संदेश

Friendship Day 2026 : दोस्ती जिंदगी के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक मानी जाती है. यही रिश्ता हर खुशी को दोगुना और हर मुश्किल को आसान बना देता है. इसी खास रिश्ते का जश्न मनाने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप बैंड, गिफ्ट और दिल से निकले संदेश भेजकर उन्हें खास महसूस कराते हैं. आइए जानते हैं कि भारत में Friendship Day 2026 कब मनाया जा रहा है, इसका महत्व क्या है और दोस्तों को भेजने के लिए कुछ खूबसूरत शुभकामना संदेश.

आज मनाया जा रहा है फ्रेंडशिप डे 2026

जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र (UN) हर साल 30 जुलाई को इंटरनेशनल डे ऑफ फ्रेंडशिप मनाता है. वहीं भारत समेत कई देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने की परंपरा है. इस साल भारत में 2 अगस्त 2026 को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है.

फ्रेंडशिप डे का उद्देश्य दोस्ती, भरोसे और आपसी सम्मान को बढ़ावा देना है. यह दिन उन दोस्तों का आभार व्यक्त करने का अवसर देता है, जो हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहते हैं और जिंदगी के हर पड़ाव पर हमारा हौसला बढ़ाते हैं.

दोस्तों को भेजें ये प्यारे शुभकामना संदेश

हैप्पी फ्रेंडशिप डे! आपकी दोस्ती मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत पूंजी है.

सच्चे दोस्त जिंदगी को आसान और खुशियों से भर देते हैं। हैप्पी फ्रेंडशिप डे.

दूरी चाहे कितनी भी हो, दोस्ती हमेशा दिलों को जोड़े रखती है.

हर याद खूबसूरत है, क्योंकि उसमें आपका साथ है.

आपकी दोस्ती के लिए दिल से शुक्रिया, हमेशा ऐसे ही साथ बने रहिए.

सोशल मीडिया के लिए कैप्शन

दोस्ती सबसे खूबसूरत रिश्ता है.
Cheers to Lifelong Friendship!
हर मुस्कान के पीछे एक सच्चा दोस्त होता है.
जानिए फ्रेंडशिप डे का इतिहास.

आपको बता दें कि दोस्ती को समर्पित इस दिन की शुरुआत 1958 में पराग्वे की संस्था World Friendship Crusade ने की थी. इसके बाद 2011 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 30 जुलाई को International Day of Friendship घोषित किया. हालांकि भारत और कई अन्य देशों में आज भी फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाने की परंपरा जारी है.

ये भी पढ़ें- मोरक्को से स्पेन में घुसने की कोशिश के दौरान भगदड़, 18 प्रवासियों की मौत, 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button