राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर की भी मौत, 10 दिन में तीसरी टारगेट किलिंग

Kulgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर टारगेट किलिंग की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. कुलगाम जिले में ईंट भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों पर आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में घायल दूसरे मजदूर की भी शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. पिछले 10 दिनों में यह दूसरी ऐसी घटना है, जिसमें आतंकियों ने आम नागरिकों को निशाना बनाया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार देर शाम दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लम इलाके में स्थित एक ईंट भट्ठे पर आतंकियों ने मजदूरों पर गोलीबारी की. हमले में दो प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

घटना में दीपक रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे घायल मजदूर भूपिंदर को पहले जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया. बाद में उसे श्रीनगर के सौरा स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.

दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि हमले में जान गंवाने वाले दोनों मजदूर 20 से 30 वर्ष की आयु के थे और छत्तीसगढ़ के निवासी थे. दोनों कुलगाम के ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे.

यह घटना 10 दिन से भी कम समय में हुई दूसरी टारगेट किलिंग है. इससे पहले अनंतनाग शहर में आतंकियों ने एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने एक बार फिर घाटी में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इससे पहले वर्ष 2024 में भी जम्मू-कश्मीर में गैर-कश्मीरी लोगों पर कई हमले हुए थे. सात फरवरी 2024 को श्रीनगर के शहीद गंज इलाके में पंजाब के दो मजदूर अमृतपाल सिंह और रोहित मसीह की आतंकवादी हमले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब कुलगाम की घटना के बाद एक बार फिर घाटी में प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें- मोरक्को से स्पेन में घुसने की कोशिश के दौरान भगदड़, 18 प्रवासियों की मौत, 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button